भोजपुरी भूषण सम्मान से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. गुरुचरण सिंह

इलाहाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज के प्राचार्य सह साहित्यकार प्रो. डॉ. गुरुचरण सिंह को “भोजपुरी भूषण सम्मान 2018” से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान मॉरीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन व यूपी की मंत्री स्वाती सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया.

भोजपुरी संगम व आर्य इंटरटेनमेंट संस्था के बैनर तले आयोजित समारोह में प्राचार्य को मिले इस सम्मान पर रोहतास जिला के शिक्षाविदों ने प्रसन्नता जताई है. प्रसन्नता जताते हुए लोगों ने कहा कि डॉ. गुरुचरण सिंह ने भोजपुरी के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार में जो अहम भूमिका निभाई वह स्वागत योग्य कदम है. यह सम्मान गौरव की बात है कि इससे भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने को ले शुरू मुहिम को बल मिलेगा.

 

कार्यक्रम में भोजपुरी स्वर सम्राट भरत शर्मा “व्यास”, लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन को भी भोजपुरी भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया. वहां देश-विदेश से जुटे भोजपुरिया लोगों के द्वारा भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने और भोजपुरी को अश्लीलता मुक्त बनाने पर चर्चा हुई. वही कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में भोजपुरी स्वर सम्राट भरत शर्मा “व्यास”, लोक गायक दीपक त्रिपाठी, अमित यादव, नीरज तिवारी, लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन, सुनीता पाठक ने अपनी गायकी से सबका मनमोह लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here