सम्राट अशोक जयंती पर सासाराम आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

लोकसभा प्रवास कार्यक्रम और सम्राट अशोक जयंती पर अप्रैल के पहले हफ्ते में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सासाराम आएंगे। बिहार भाजपा की ओर से अमित शाह के लोकसभा प्रवास कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।

हालांकि शाह के दौरे की तिथि अभी तय नहीं है। संभावना है कि वह दो अप्रैल को सासाराम में सम्राट अशोक जयंती पर लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ सकते हैं। इस बार भी अमित शाह दो जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार गृह मंत्री शाह दो अप्रैल को बिहार आ सकते हैं। आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

तैयारी है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में यात्रा के दौरान एक ही दिन वे नवादा और सासाराम में जनसभा करेंगे। अमित शाह इसके पहले 25 फरवरी को बिहार दौरे पर थे। गृहमंत्री ने तब पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में रैली कर बिहार में भाजपा के लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का श्रीगणेश किया था। इसके बाद उन्होंने पटना के बापू सभागार में किसान-मजबूर समागम में शामिल होकर किसानों को संबोधित किया था।

rohtasdistrict:
Related Post