जापान में स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारत को प्रथम स्थान दिलाने वाले कैमूर के रवि को मिला इंडिया स्टार बुक अवार्ड

विदेश की धरती पर अपनी कला के बदौलत शान से देश का तिरंगा फहराने वाले कैमूर के रविप्रकाश को 15 अगस्त 2019 को इंडिया स्टार बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रवि प्रकाश की टीम अभ्युदय को मिला है। रवि प्रकाश ने बताया कि इस अवार्ड से पहले जापान के नयोरो में आयोजित इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर कॉम्पिटिशन ‘जापान कप 2019, नयोरो’ में प्रथम स्थान लाकर भारत का परचम लहराया बल्कि जापान की जमीं पर भारत का तिरंगा फहराया।

बता दें कि यह पहली बार हुआ जब कोई भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में भाग ली। भारतीय टीम के स्पोंसर के रूप में ‘विश्व समन्वय संघ’सन्निधि राजधाट, नई दिल्ली का पूर्ण सहयोग था। टीम अभ्युदय ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी भगवान विष्णु के वराह अवतार जीवंत मूर्ति बनाकर देश का गौरव बढ़ा दिया। दरअसल जापान में पांच फरवरी से नौ फरवरी तक इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता ‘जापान कप 2019, नयोरो’ का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान भारत, दूसरा स्थान रूस व तीसरा स्थान थाईलैंड को मिला था। मोहनिया प्रखण्ड के पकड़ीहार गांव का है रवि प्रकाश भारत की तरफ से कैमूर जिले के मोहनिया पकड़ीहार गांव का रविप्रकाश, यूपी के लखिमपुर खिरी का रजनीश वर्मा व दिल्ली के सुनील कुमार कुशवाहा ने हिस्सा लिया था।

अवार्ड के साथ रवि एवं उनकी टीम

टीम के कप्तान रवि ने बताया कि अन्य देशों से एक से अधिक टीमें काफी अनुभवी प्रतिभागियों के साथ हिस्सा ली थी। हम भारतीय कलाकारों के लिए इस तरह के प्रतियोगिता में नया अनुभव था। फिर भी हमलोग पूरे जुनून के साथ अपनी संस्कृति को रखने का काम किया। जापान में अपने देश जैसा कुछ भी नहीं दिख रहा था, लेकिन हमलोग प्रतियोगिता स्थल के पास लहराता हुआ तिरंगा झंडा हमें बहुत कुछ संदेश दे रहा था।

फाइल फोटो: वराह अवतार की मूर्ति के साथ भारतीय कलाकार रवि व उनकी टीम

रवि प्रकाश इसके पूर्व जनवरी माह में चीन में आयोजित 24वें इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में चौथा अंक लाकर देश को एक्सीलेंस आवार्ड दिलाया था जबकि इसके पूर्व रविप्रकाश देश के नाम कई आवार्ड ला चुके हैं। इधर रायबरेली की मानक संस्था इंडिया स्टार बुक अवार्ड रवि प्रकाश की टीम अभ्युदय को दिया है जबकि दिल्ली में आयोजित यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड से भी सितंबर महीने में सम्मानित किया जाना है। यह संस्था आर्टिस्ट डाक्टर सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के अलावा मीडिया म्यूजिक और डांस के क्षेत्र में अपने हुनर के बल बेहतर करने वालों को सम्मानित करती हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here