रोहतास की बेटी बनी वर्ल्ड ‘टॉपर’, 12वीं साइंस में मिले 99.25 अंक

एक बार फिर बिहारी प्रतिभा ने अपना लोहा मनवाया है। आइसीएसई मैट्रिक और इंटर परीक्षा में जहां कई छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है तो कई छात्रों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। सूबे की बेटियों की धमक देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों में भी है। इसे फिर एक बार मीनाक्षी और आकांक्षा राय ने साबित कर दिया है। आईएससी 12वीं में जहां भागलपुर की मीनाक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाया, वहीं विश्व स्तर पर रोहतास जिले की कुछला निवासी आकांक्षा राय ने अपना नाम दर्ज कराया है।

आईएससी 12वीं में विश्व स्तर पर दूसरा स्थान पाकर आकांक्षा राय ने न सिर्फ रोहतास बल्कि पुरे सूबे  का नाम भी रौशन किया। आकांक्षा जेम्स इंटरनेशनल स्कूल, दुबई की छात्रा हैं। उसे 12वीं साइंस में 99.25 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। उसकी सफलता को दुबई की मीडिया ने भी उठाया है। ज्ञात हो कि आईएससी 12वीं की रिजल्ट 14 मई को घोषित हुई थी। रिजल्ट के बाद बोर्ड ने विश्व स्तर पर सूची जारी की। उसमें आकांक्षा को दूसरा स्थान मिला है। आकांक्षा राय साइंस की छात्रा है। उन्हें फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस में 100 में 100 आये हैं। वहीं इंगलिश में 97 अंक मिले हैं। उसने बताया कि इस रिजल्ट की उम्मीद नहीं थी। पहले तो रिजल्ट देखकर बहुत ही आश्चर्य हुआ। मुझे चार विषयों में 100 में 100 अंक आये हैं।

अपने माता और भाई के साथ आकांक्षा

आकांक्षा के पिता अमिताभ और माता स्वाति वत्स दुबई में इंजीनियर हैं। स्वाति वत्स ने बताया कि मुझे बेटी पर पूरी उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि हम आकांक्षा को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं. वह एक निश्चित समय पर भोजन करती एवं सोती है।

आपको बता दें कि, आकांक्षा तैराकी चैम्पियन भी है उसने स्कूल के लिए 45 से अधिक पदक जीत चुकी हैं

rohtasdistrict:
Related Post