रोहतास पुलिस ने 50 हजार का इनामी अपराधी को यूपी से किया गिरफ्तार, दो साल से था फरार; हत्या समेत कई केस हैं दर्ज

रोहतास पुलिस ने 50 हजार के ईनामी अपराधी को यूपी के चंदौली के रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी विनीत कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ सिंह जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल हैं। उस पर हत्या समेत बघैला थाना में चार मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि दिसंबर 2021 में बधैला ओपी में कृष्ण बिहारी उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें बघैला थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले में विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना पर उक्त कांड का मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह उर्फ वशिष्ठ सिंह को यूपी के चंदौली के रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार मुन्ना सिंह बघैला थाना के सियावंक गांव का हीरा सिंह का पुत्र बताया जाता है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपनी भागीदारी स्वीकार किया है। उक्त कांड में एक अपराधकर्मी ने पुलिस के दबिश के कारण पूर्व में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार इनामी अपराधी का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। बताया कि 96/21 के अलावा उस पर बघैला थाना में पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, मद्य निषेद्य कानून से जुड़ा और एक आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।

rohtasdistrict:
Related Post