रोहतास एसपी ने चेनारी थाना में लगाया जनता दरबार, जमीन विवाद समेत कई विवादों का हुआ निपटारा

रोहतास जिले के एसपी आशीष भारती के निर्देश पर सभी थानों व ओपी में शनिवार को जमीन विवाद सुलझाने के लिए थानाध्यक्ष एवं सीओ की संयुक्त बैठक की गई। बैठक में आमजनों के विवाद सुने गए और उनका निदान किया गया।

आमलोगों से जमीन विवाद सुलझाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया तथा आवश्यक कार्यवाही किया गया। कहा कि प्रत्येक शनिवार को थानों में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, इसलिए भूमि विवाद को सुलझाने का यह सबसे अच्छा माध्यम है।

इसी क्रम में एसपी आशीष भारती स्वयं चेनारी थाना पहुंचे और जनता दरबार का आयोजन किया। एसपी ने खुद जनता की समास्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिया। जनता दरबार में लोगों से संवाद किया और विवाद सुलझाने के लिए थानों में हो रहे बैठकों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

जनता दरबार में एसपी ने लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में विवाद को खत्म कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। अधिकांश मामले भूमि विवाद संबंधित थे। ग्रामीण कार्यवाही से संतुष्ट दिखे। मौके पर सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार राय, चेनारी सीओ व चेनारी थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here