रोहतास की श्रुति ऑस्ट्रेलिया में लहरा रही परचम, पर्थ की MLA ने दी अवार्ड

अगर इरादे बुलंद हो तो पहाड़ भी छोटा लगता है, यही एक बार फिर साबित कर दी हैं रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन की रहने वाली पल्लवी सिंह की बेटी श्रुति रंजन ने। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में अपने इंजीनयर पति के साथ वर्षो से रह रही पल्लवी सिंह जब ऑस्ट्रेलीया गयी थी, तो उनका सपना था अपने देश का नाम रौशन करने और अपनी माँ के उसी सपने को अपने जीवन का लक्ष्य बना के आगे बढ़ रही श्रुति रंजन। दिन पर दिन ऑस्ट्रेलिया में कामयाबी से अपने देश का नाम रौशन करने में लगी हैं।

श्रुति रंजन
पर्थ की MLA ने इस बार इस नन्ही परी को अवॉर्ड दिया और उसके परिश्रम के लिए सराहा, इससे पहले भी श्रुति खेल एवम पढ़ाई में अवल आ चुकी हैं। कामयाबी की ये खबर मिलते ही डेहरी-ऑन-सोन के इंद्रमान भवन में जश्न का माहौल है। साथ ही गया जिले में श्रुति के दादा जी इस खबर को सुनकर झूम उठे। उन्होंने कहा कि उनकी पोती देश का नाम ऊँचा करेगी। बता दें कि श्रुति के दादा जी श्री राज कुमार सिंह बिहार पुलिस में डीएसपीके पद पर हैं। 
वही श्रुति की मां पल्लवी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया से जानकारी देते हुए कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है। मेरी बेटी बड़ी होकर भारत का नाम ऊंचा करे, यही मेरा सपना है।
rohtasdistrict:
Related Post