सासाराम में दुर्गा पूजा के लिए बन रहे हैं खूबसूरत पंडाल, कहीं काल्पनिक थीम तो कहीं प्रेम मंदिर

सासाराम शहर के तकिया में इस वर्ष भी बेहद भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। यहां श्री शंकर आदर्श नवयुवक संघ द्वारा काल्पनिक मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले वर्ष ऐसा पंडाल भुवनेश्वर के झारपाड़ा में बना था। तकिया में इस वर्ष पूर्व दिशा में पंडाल बन रहा है। बताया जाता है कि यहां जिले की सबसे ऊंचा पूजा पंडाल का निर्माण होगा। तकिया में 1989 दुर्गापूजा पर प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

शहर के रौजा रोड में दक्षिण भारत की शिव मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यहां 25 वर्षों से मां भगवती पूजन काल संघ के द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। रौजा रोड में दशमी को लंगर का आयोजन किया जायेगा।

शहर के बेदा में इस वर्ष मथुरा स्थित प्रेम मंदिर के स्वरूप का पंडाल देखने को मिलेगा। पंडाल का निर्माण लवकुश विकाश मंच द्वारा कराया जा रहा है। यहां अष्टमी के दिन लाग झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।

जबकि फजलगंज में जापानी बौद्ध मंदिर के तर्ज दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि फजलगंज में आजादी के पूर्व से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। महाअष्टमी के दिन यहां संध्या में गंगा आरती का आयोजन होता है।

वहीं, प्रभाकर रोड में मुंबई के शिव पार्वती मंदिर के तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। प्रभाकर रोड में 1996 से आजाद नवयुवक संघ द्वारा पंडाल का निर्माण होते आ रहा है। सप्तमी को यहां गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

Ads.
rohtasdistrict:
Related Post