रोहतास: तीन नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी का ट्रांसफर, दो इंजीनियर भी बदले गए

फाइल फोटो

नगर विकास एवं आवास विभाग ने सूबे के बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा एवं पर्यवेक्षकीय संवर्ग के 68 पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसी क्रम में रोहतास जिले के तीन नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को ट्रांसफर किया गया है. सासाराम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद को उप नगर आयुक्त पटना नगर निगम, नोखा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार को नगर पंचायत चनपटिया तथा नगर पंचायत कोआथ के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार को नगर पंचायत पीरो में तबादला कर दिया गया है. जबकि नगर पंचायत बनमखनी के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को नगर परिषद नोखा तथा उप नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर राकेश कुमार को नगर पंचायत कोआथ में पदस्थापित किया गया है.

उधर, नगर विकास एवं आवास विभाग ने 26 इंजीनियरों का भी तबादला किया है. इसी क्रम में नगर विकास प्रमंडल-2 गया का कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार उपाध्याय को नगर विकास प्रमंडल रोहतास-कैमूर का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. जल संसाधन विभाग से सेवा प्राप्त मुकेश कुमार को सासाराम नगर परिषद क्षेत्र का कनीय अभियंता बनाया गया है. इसके अलावा नगर प्रशासन निदेशालय के अंतर्गत समूह ‘ग’ संवर्ग के 170 कर्मियों को इधर से उधर किया गया है. इसी क्रम में भभुआ नगर परिषद के कर संग्रहक जयप्रकाश तिवारी को सासाराम, डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कर संग्रहक आलोक कुमार सिंह को सासाराम तथा आरा नगर निगम का कर संग्रहक शत्रुधन प्रसाद को डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में पदस्थापित किया गया है.

Ad.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here