रोहतास में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखिए लिस्ट

रोहतास जिले में विभिन्न थाना में थानाध्यक्ष के रिक्त पदों को देखते हुए एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. एसपी सत्यवीर सिंह ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है. शुक्रवार देर शाम एसपी सत्यवीर सिंह ने स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों की सूची जारी की है. जिसमें 4 पुलिस निरीक्षक 13 पुलिस अवर निरीक्षक एवं 17 सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं. उन्होंने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापित जगहों पर योगदान करने के निर्देश भी दिए हैं.

एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक नागेश्वर यादव को शिवसागर पुलिस अंचल से सासाराम मुफस्सिल अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है वहीं गजेंद्र प्रसाद को पुलिस केंद्र डेहरी से पुलिस निरीक्षक बिक्रमगंज अंचल की जिम्मेवारी दी है. प्रभारी स्पीडी ट्रायल शाखा से पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार को शिवसागर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया है वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार को पुलिस केंद्र से स्पीडी ट्रायल शाखा का प्रभारी बनाया है.

वहीं एसपी ने निरीक्षक राम उदय कुमार शांडिल्य को साराम मुफस्सिल थाना, महेश्वरी राम को कोचस थाना, शशि कुमार को पुलिस केंद्र डेहरी से बघैला थाना, तारानंद कुमार को अगरेर थाना, कन्हैया लाल पासवान को पुलिस केंद्र से दावत थाना, चंद्र लाल राय को पुलिस केंद्र से सूर्यपुरा थाना, राम किशोर सिंह को राजपुर थाना, उमेश राय को पुलिस केंद्र डेहरी से कछवां थाना, रंभु राम को पुलिस केंद्र से सासाराम नगर थाना, अरुण कुमार पासवान को पुलिस केंद्र से डेहरी नगर थाना, विजय कुमार यादव को डेहरी नगर थाना, नवीन कुमार सिंह को सासाराम मॉडल थाना, मुकेश कुमार को दरिहट थाना,श्री भगवान सिंह को कोचस थाना, संतोष कुमार को पुलिस केंद्र से इंद्रपुरी थाना, राजेश कुमार प्रसाद को संझौली थाना, विनोद कुमार सिंह को संझौली थाना में नियुक्त किया है.

Ad.

जबकि पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 13 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है. जिसके तहत पुलिस अवर निरीक्षक शंभू कुमार को पुलिस केंद्र डेहरी से थानाध्यक्ष अगरेर, मतेंदर कुमार को पुलिस केंद्र से थाना अध्यक्ष कछवां, सुभाष कुमार-2 को पुलिस केंद्र डेहरी से थानाध्यक्ष संझौली तथा पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार-1 को पुलिस केंद्र डेहरी से ओपी अध्यक्ष भानस बनाया है. संजीव कुमार को पुलिस केंद्र डेहरी से बड़हरी का ओपी अध्यक्ष तथा सुधीर कुमार को सूर्यपुरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके पहले ये पुलिस केंद्र डेहरी में थे. राजीव कुमार रंजन पुलिस केंद्र से अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष, लक्ष्मी पासवान क.अनि अगरेर थाना, बाल्मीकि प्रसाद पुलिस केंद्र से क.अनि दिनारा, श्री देव प्रसाद सूर्यपुरा थाना, नवल किशोर रजक राजपुर थाना, सरजू प्रसाद सिंह राजपुर थाना, युगल किशोर राय को दरिहट थाना में पदस्थापित किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here