जिले में सोमवार को अलग-अलग जगह पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. दावथ थाना क्षेत्र के एसडीआरएफ की टीम ने मलियाबाग स्थित मलई बराज के पास काव नदी में स्नान करने के क्रम में डूबे किशोर का शव सोमवार को बरामद किया. लाश बेलवइया पुल के समीप काव नदी से बरामद हुई है. सीओ नवलकांत ने बताया कि मृतक बभनौल के निवासी स्वर्गीय वृंदावन बिहारी चौबे का 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार था. उसकी लाश बक्सर जिले के सिकरौल थाना अंतर्गत बेलवइया पुल के समीप नदी से बरामद हुई है.
सोमवार की सुबह से ही आई एसडीआरएफ की टीम के गोताखोरों ने बोट व जाल के माध्यम से खोजबीन शुरू किया काव नदी में काफी खोजबीन व कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में टीम के सदस्यों ने बक्सर जिले के सिकरौल थाना अंतर्गत बेलवईया पुल के समीप नदी से उक्त किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है. वहीं, रविवार शाम माझंर कुंड में पिकनिक मनाने के लिए जुटे लोगों में एक युवक पानी में डूब गया. जहां स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. मृतक युवक सासाराम शहर के मदार दरवाजा के निवासी जमालुद्दीन का पुत्र देवी बताया जा रहा है.

Ad.




