गांधी मैदान के परेड में महिला बटालियन सासाराम को मिला पहला स्थान

पटना के गांधी मैदान में रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह की परेड में बिहार विशेष सशस्त्र महिला पुलिस सासाराम के दंगा निरोधक महिला बटालियन की दस्ता ने शानदार परेड किया. इसके लिए दंगा निरोधक महिला बटालियन सासाराम को पहला पुरस्कार मिला. कंपनी कमांडर सहायक निरीक्षक भीम शंकर तिवारी और प्लाटून कमांड सहायक अपर निरीक्षक कृष्णा प्रसाद व मोहम्मद आफताब आलम थे. परेड के निर्णायक मंडल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह, पशु एवं मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी और आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान थे.

वहीं परेड में महिला बटालियन की दस्ता मेंसुमन कुमारी, सविता कुमारी, जयमती कुमारी, स्वाति सिंह, सुमन कुमारी, पल्लवी कुमारी, अनिता सिंह, रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबु कुमारी, प्रियांशु शालनी, अनु कुमारी, सीमा कुमारी, बेबी कुमारी, इंदु कुमारी, चमचम कुमारी, जुली कुमारी, लक्ष्मी रानी, निर्जला कुमारी, प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, पुनम कुमारी, अनिता कुमारी, रश्मि कुमारी, आरती कुमारी, शर्मिला कुमारी, अर्चना कुमारी-1, अंजु प्रसाद, सिकी कुमारी, रिंकी कुमारी, शानु कुमारी, शकुंतला कुमारी, अणु कुमारी, सिता कुमारी, मुस्कान कुमारी, चंदा कुमारी, कुमारी पूनम, रंजु कुमारी, अर्चना कुमारी-2, संगीता कुमारी-1, सुनीता कुमारी-2, रूपम कुमारी, रीता देवी-1, रीता देवी-2, खुशबु कुमारी, पारुल कुमारी, वसीमा खातून, काजल कुमारी, सीमा कुमारी, कंचन कुमारी, ममता कुमारी, राखी कुमारी, शान्ति कुमारी एवं जयश्री रचना शामिल थी.

बीएमपी दो व महिला बटालियन के कमांडेंट स्वप्ना जी मेश्राम ने परेड में शामिल सभी महिला बटालियन को बधाई और शुभकामना दीं. उन्होंने कहा कि महिला बटालियन के लिए काफी गर्व का पल है. बेस्ट टर्न आउट प्रोफेशनल में दंगा निरोधक महिला बटालियन सासाराम को पहला स्थान हासिल हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here