बिहार में 18 नगर निगमों के विकास को राशि आवंटित, सासाराम को मिला 10.45 करोड़ रुपए

सूबे के 18 नगर निगमों के विकास के लिए छठे वित्तीय आयोग की अनुशंसा पर 256 करोड़ 48 लाख की राशि आवंटित की गई है. राज्य सरकार से मिले अनुदान की इस राशि का 50 प्रतिशत स्थानीय निकायों को सीधे तौर पर हस्तांतरित की जाएगी जबकि आधी राशि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा चल रही स्कीमों के अंतर्गत खर्च किया जाएगा. पटना नगर निगम को सबसे अधिक 67.53 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

हाल ही में नगर निगम बने सासाराम को नगर विकास विभाग की ओर से 10.45 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है. जबकि नए नगर निगम सीतामढ़ी को सबसे कम 2.83 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है. छठे वित्त आयोग की अनुशंसा पर वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किस्त की सामान्य निधि के रूप में 359 करोड़ रुपये मिले हैं. इसका तीन फीसद यानी 11.12 करोड़ की राशि मुख्यालय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षमता बढ़ाने और विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण पर केंद्रीयकृत रूप से खर्च की जाएगी.

इसके अलावे नगर निगम गया को 19.40 करोड, नगर निगम बिहारशरीफ को 16.26 करोड़, नगर निगम भागलपुर को 16.13 करोड़, नगर निगम मुजफ्फरपुर को 14.28 करोड़, नगर निगम दरभंगा को 11.87 करोड़, नगर निगम पूर्णिया को 11.83 करोड़, नगर निगम आरा को 10.76 करोड़, नगर निगम बेतिया को 10.22 करोड़, नगर निगम बेगूसराय को 9.96 करोड़, नगर निगम समस्तीपुर को 9.89 करोड़, नगर निगम मधुबनी को 9.48 करोड़, नगर निगम कटिहार को 9.83 करोड़, नगर निगम को मोतिहारी को 8.87 करोड़, नगर निगम मुंगेर को 8.62 करोड़ तथा नगर निगम छपरा को 8.19 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here