बिक्रमगंज: पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट व गोली चलाने का आरोप, 5 नामजद; गिरफ्त से बाहर

रोहतास जिले के मानी पंचायत स्थित रमन डिहरा गांव में मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला सामने आया है। साथ ही दहशत फैलाने के लिए पैक्स अध्यक्ष इमरान खां पर तीन राउंड गोली चलाने का आरोप लगा है। मामले में बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। हालांकि उक्त मामले में अभी तक अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर है।

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राम डिहरा गांव निवासी करमु सिंह को मानी पैक्स के अध्यक्ष इमरान खान ने मारपीट कर घायल कर दिया और दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की थी। बताया जाता है कि करमु सिंह सुबह में दूध देकर वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक पैक्स अध्यक्ष इमरान खान के परिवार के किसी लड़के से बाइक सट गई, जिसके बाद इमरान खां एवं उसके परिवार जुट गए और उसने करमु सिंह फरसा से सिर पर हमला कर पिटाई की। इस दौरान देशी कट्टा से फायर भी किया गया।

घटना में करमु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में करमु सिंह का सदर अस्पताल सासाराम में इलाज करवाया गया।घटना को लेकर गांव में तनाव है। लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पैक्स अध्यक्ष इमरान खान समेत पांच को आरोपित बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here