बिक्रमगंज: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-दिनारा मुख्य पथ पर मैंधरा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मेंधरा गांव के श्रीभगवान साह का 26 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार बताया जाता है। घायल उसी गांव के दिनेश पासवान का पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। घायल युवक का इलाज बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गेश और रोहित एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से नटवार जा रहे थे। इसी क्रम में जैसे ही गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना पर जुटे ग्रामीणों एवं परिजनों ने दोनों घायलों को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए।

जहां चिकित्सक ने दुर्गेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जख्मी रोहित कुमार की स्थिति भी गंभीर बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here